AlmoraNews: विधानसभा के सभी पाँच मण्डलों पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम मनाया गया
सल्ट विधानसभा के सभी पाँच मण्डलों पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम मनाया गया। जिसके तहत मानिला के सकनणा में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर केंद्र और राज्य द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरत मंदो तक पहुंचाने व उनको लाभान्वित करने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।
साथ ही हर बूथ पर नये कार्यकर्ता जोड़ने की बात कही।जिला उपाध्यक्ष देवी दत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री जी के दिशानिर्देशानुसार हर बूथ मजबूत के मन्त्र पर काम करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने की बात कही।
कार्यक्रम में महामंत्री कैलाश लकचौरा, पुराण अधिकारी, संयोजक रघुवीर बिष्ट, तेग सिंह थपलियाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष भास्करानन्द, जिला कार्यकारणी सदस्य कुंदन बिष्ट, विनोद नैलवाल, बूथ अध्यक्ष दुर्गा सिंह घुगत्याल, चंद्रा पटवाल, मुन्नी लकचौरा, नविन थपलियाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
रिपोर्टर कैलाश तिवारी/ गोविन्द रावत
You may also like
-
नहीं जाना पड़ेगा इलाज करने दिल्ली, प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है
-
हाथों हाथ अब होगा घर का नक्शा पास, 2 जुलाई को लगेगा कैंप
-
बादल फटने से हुई लैंडस्लाइड 9 मजदूर लापता रेस्क्यू जारी
-
ब्रेकिंग न्यूज़: हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव से रोक हटा दी चुनाव कराने को कहा
-
हेल्पलाइन 1905 में दर्ज सभी समस्याओं का जल्द हो निवारण मुख्यमंत्री धामी का निर्देश