Almora News: अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के मछोड मंडल के चरी क्यारी बूथ पर बूथ सत्यापन बैठक आयोजित।

बैठक में मंडल अध्यक्ष मछोड गडूडी देवी ने बूथ सत्यापन बैठक में बूथ सीमित के पदाधिकारी, कार्यकर्ता का सरल ऐप में सत्यापन किया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
साथ ही बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता से आहान किया। कि जन- जन तक योजना को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की जनता ने वर्ष 2014 से लगातार भरोसा जताया है। बीते नौ वर्षों में प्रघानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक नई पहचान दी है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मछोड गडूडी देवी, मंडल महामंत्री दिनेश मनराल, भाजपा जिला मंत्री हरीश कोटिया, शक्ति केंद्र संयोजक गोविन्द सिंह बिष्ट, उत्तम सिंह बिष्ट, जीवन सिंह तड़ियाल, गोपाल सिंह, ललित सिंह,बालम सिंह, मनोज खुल्वे,दान सिंह,आरती देवी, गुड्डू देवी आदि भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों मौजूद थे।
रिपोर्टर गोविंद रावत (सल्ट /अल्मोड़ा )
You may also like
-
₹750 करोड़ के लोन ऐप घोटाले का मास्टरमाइंड, थाईलैंड भागने की फिराक में
-
चलती ट्रेन से महिला का मंगलसूत्र खींच के लुटेरा फरार
-
10,000 युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार, ऑनलाइन आवेदन शुरू
-
नाबालिक की संदिग्ध मौत के कारण प्रदर्शन कार्यों में उबाल, पुलिस ने भांजी लाठी
-
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल