ये है मुख्य बिंदु (Headlines)
- लोकसभा प्रभारी का दावा कांग्रेस लहरायेगी उत्तराखंड में 5 सीट पर परचम
- आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर
- कांग्रेस ने महगाई को लेकर भाजपा पर साधा जमकर निशाना

लोकसभा प्रभारी का दावा कांग्रेस लहरायेगी उत्तराखंड में 5 सीट पर परचम
कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी एलडीएम डा उमाशंकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस संयोजक उत्तराखंड भी हैं। आज पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के कैम्प कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए उमाशंकर ने कहा कि उन्हें सीधे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा यह जिम्मेदारी दी गयी है। कि वे अपने लोकसभा क्षेत्र में जाकर जिला,ब्लाक एवं बूथ स्तर पर कांग्रेस के लिए समर्पित कार्यकर्ता को खोजें एवं उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दे।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है। कि बूथ स्तर पर कम से कम तीस नये कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाए। जिससे कि कांग्रेस संगठन बूथ स्तर पर मजबूत हो सके।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे लगातार इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत के लिए प्रत्येक जिले में जाकर कांग्रेस के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को खोजने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी।
कांग्रेस ने महगाई को लेकर भाजपा पर साधा जमकर निशाना
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की इस सरकार में महंगाई ने मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग की स्थिति बेहद दयनीय हो गयी है।उनके सामने अपने परिवार का भरण पोषण करना तक मुश्किल हो रहा है।आज पेट्रोल डीजल के अलावा दैनिक उपभोग की सभी वस्तुओं की कीमत आसमान पहुंच गयी है।टमाटर,अदरक,सब्जियां मध्यमवर्गीय की पहुंच से बाहर हो गयी हैं।
रिपोर्टर- गोविन्द रावत (अल्मोड़ा /सल्ट)
You may also like
-
उत्तराखंड कैबिनेट के अहम फैसले, पेंशन और खनन के प्रस्ताव मंजूर
-
दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी खास सुविधा, DM ने दिए नाम जोड़ने के निर्देश
-
भू-कानून उल्लंघन पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 3 हेक्टेयर जमीन जब्त
-
हल्द्वानी: कूड़ा फेंकने वालों पर अब CCTV से नज़र
-
₹750 करोड़ के लोन ऐप घोटाले का मास्टरमाइंड, थाईलैंड भागने की फिराक में