Nainital News : हल्द्वानी के व्यापार मंडल ने गुरुवार को सड़कों में गड्ढों के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नैनीताल रोड में गड्ढों पर पेड़ लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

व्यापारियों ने कहा कि हल्द्वानी शहर अब हादसों का शहर बन गया है। आए दिन सड़क पर गड्ढों के कारण हादसे हो रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही गड्ढे नहीं भरे गए तो व्यापार मंडल उग्र आंदोलन करेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले भी हल्द्वानी में सड़कों में गड्ढों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। बीते दो दिन पहले भी एक शिक्षक की गड्ढे से अनियंत्रित होकर दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद लोगों में जमकर आक्रोश पनप रहा है।
You may also like
-
हाथों हाथ अब होगा घर का नक्शा पास, 2 जुलाई को लगेगा कैंप
-
बादल फटने से हुई लैंडस्लाइड 9 मजदूर लापता रेस्क्यू जारी
-
ब्रेकिंग न्यूज़: हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव से रोक हटा दी चुनाव कराने को कहा
-
हेल्पलाइन 1905 में दर्ज सभी समस्याओं का जल्द हो निवारण मुख्यमंत्री धामी का निर्देश
-
श्रद्धालुओं से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी रेस्क्यू जारी