Uttarkashi News: इस क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, और तीन घायल
उत्तरकाशी के पुरोला से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां धान रोपाई कर रहे दो किशोरों सहित चार लोगों पर बिजली गिर गई। घटना पुरोला के कंडियाल गांव का बताया जा रहा है। परिजनों ने उन्हें हस्पताल में भर्ती करवाया, जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है।
घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। हम आपको मामला विस्तार से बताते दे कि पुरोला विकासखंड के कंडियाल गांव के मदनी नामे तोक में ग्रामीण खेतों में रोपाई कर रहे थे। तभी अचानक उनपे बिजली गिरती है, जिसमे निखिल उम्र (17) पुत्र कृपाल सिंह, चंद्र सिंह उम्र (55) पुत्र जयपाल सिंह, अशोक उम्र (14) पुत्र कुशपाल सिंह और अभिषेक उम्र (20) पुत्र दीर्घपाल सिंह घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने चारों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया, जहा डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि चंद्र सिंह और निखिल को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वही अशोक को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
रिपोर्टर – दीपक नौटियाल
You may also like
-
नहीं जाना पड़ेगा इलाज करने दिल्ली, प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है
-
हाथों हाथ अब होगा घर का नक्शा पास, 2 जुलाई को लगेगा कैंप
-
बादल फटने से हुई लैंडस्लाइड 9 मजदूर लापता रेस्क्यू जारी
-
ब्रेकिंग न्यूज़: हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव से रोक हटा दी चुनाव कराने को कहा
-
हेल्पलाइन 1905 में दर्ज सभी समस्याओं का जल्द हो निवारण मुख्यमंत्री धामी का निर्देश