कल दिया जायेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

13 महिलाओं और लड़कियों को कल, मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, नैनीताल से इनका नाम

13 महिलाओं और 35 आगनबाड़ी कार्यकर्त्ता को कल मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार,

खबर शेयर करें:

Deharadun News: 13 महिलाओं और लड़कियों को कल मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार नैनीताल से इनको मिलेगा पुरस्कार

Amazon deal of the day.

उत्तराखंड में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीलू रौतेली पुरस्कार के नामों की घोषणा हो गई है बाकि के नामो की घोषणा जल्द की जाएगी उत्तराखंड राज्य की 13 महिलाओं और किशोरियों को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

सभी को मंगलवार आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को राज्य सरकार की ओर से तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, इस वर्ष 13 महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

इनको मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

अल्मोड़ा जिले से चंद्रा देवी, उमा आर्य, पुष्पा और शीला देवी का चयन किया गया है। वहीं बागेश्वर जिले से जानकी देवी, लीलावती देवी, अनीता नेगी, शशि कला, चंपावत जिले से उर्मिला बिष्ट, देहरादून से शहनाज व सारो देवी, हरिद्वार से यशोदा शर्मा, शशि, रूबी, रुकय्या का चयन किया गया है।

नैनीताल जिले से धनी मेवाड़ी, तारा भट्ट, नीतू पौड़ी जिले से संगीता, सावित्री, विमला, सुनीता व ज्योति, पिथौरागढ़ जिले से नीमा, शिवांगी देवी, हन्सा कन्याल, रुद्रप्रयाग जिले से राजेश्वरी देवी, टिहरी जिले से पूजा चमोली, पदमा उनियाल, राजमती नेगी, उधम सिंह नगर जिले से रंजू, राधा चंद एवं उत्तरकाशी जिले से राजवती देवी का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

रिपोर्टर-सचिन (देहरादून)

खबर शेयर करें: