Uttarkashi News: प्रथम दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत सभी रोवर्स रेंजर्स को चार टोलियों में बांटा गया।
रामचंद्र उनियाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में रोवर्स रेंजर्स छात्र छात्राओं द्वारा सात दिवसीय जल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चाल खालों का निर्माण कार्यक्रम का आगाज किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रताप सिंह पोखरियाल द्वारा उत्तरकाशी के वरुणावर्त पर्वत पर अवस्थित श्याम सुंदर वन से किया गया। इस अवसर पर सभी रोवर रोवर रेंजर्स को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि मृदा व जल संरक्षण हेतु चाल खाल निर्माण एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है।
बंजर भूमि व वन भूमि में उपस्थित विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों को समय-समय पर जल आपूर्ति में सहायक होती है। जिसमें प्रथम टोली गंगा टोली में पमित नौटियाल, पल्लवी मखलोगा,सलोनी बर्तवाल,सविता, द्वितीय टोली यमुना टोली में सचिन,शालिनी रावत,स्मृति नौटियाल, इल्मा ,तृतीय टोली सरस्वती टोली में आलोक, आरती गलवान,स्वाति बिजलवान,साधना, चतुर्थ टोली नर्वदा टोली में सौरभ सिंह ,सपना,जयमाला,शीतल राणा उपस्थित रहे। सभी टोलियों की गतिविधियों का मार्गदर्शन रोवर यूनिट लीडर डॉo महेंद्र प्रताप सिंह राणा, प्रताप सिंह पोखरियाल द्वारा किया गया।
रिपोर्टर- दीपक नौटियाल (उत्तरकाशी )
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़ें –
