9 December, 2023
आंचल परिवार द्वारा दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया

उत्कृष्ठ कार्य करने पर नैनीताल दुग्ध संघ को किया सम्मानित

खबर शेयर करें:

Nainital News :नैनीताल दुग्ध संघ के कर्मचारियो अधिकारियो में एक नई स्फूर्ति हुई प्राप्त


खबर शेयर करें:
खबर शेयर करें:

ये है मुख्य बिंदु (Headlines)

  1. उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया सम्मानित
  2. डेरी कार्यक्रमो में प्रदेश के दुग्ध संघों को ट्राफी प्रदान की
  3. दुग्ध संघ उधम सिंह नगर व दुग्ध संघ चंपावत को भी किया सम्मानित
Amazon deal of the day.

उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया सम्मानित

नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा पूरे प्रदेश में उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान पर नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष व प्रबन्ध कमेटी सदस्यो सहित समस्त कर्मचारी अधिकारियो द्वारा दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिह बोरा द्वारा बताया।

डेरी कार्यक्रमो में प्रदेश के दुग्ध संघों को ट्राफी प्रदान की

दिनांक 21 जुलाई को शाक्तिफार्म (बसगर) में एक कार्यक्रम के दौरान दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा विभिन्न विभागो के साथ ही डेरी कार्यक्रमो में प्रदेश के दुग्ध संघों को भी सम्मानित किया गया। जिस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह को प्रमाण पत्र सहित ट्राफी प्रदान कर सम्मानित करते हुए।

दुग्ध संघ उधम सिंह नगर व दुग्ध संघ चंपावत को भी किया सम्मानित

नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष व सामान्य प्रबन्धक द्वारा नैनीताल जनपद में दुग्ध विकास के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की गई। श्री बोरा ने बताया कि उक्त सम्मान से नैनीताल दुग्ध संघ के कर्मचारियो अधिकारियो में एक नई स्फूर्ति प्राप्त हुई है। जिस हेतु समस्त आंचल परिवार द्वारा दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा दुग्ध संघ उधम सिंह नगर व दुग्ध संघ चंपावत को भी सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर- आरिश सिद्दीकी(हल्द्वानी )


खबर शेयर करें: