25 March, 2024
पिथौरागढ़ में 3 महिलाओं की हत्या से मचा हड़कंप

पिथौरागढ़ में 3 महिलाओं की हत्या से मचा हड़कंप

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड की खबर सामने आ रही है। ट्रिपल मर्डर की खबर फैलते ही पिथौरागढ़ जिले में सनसनी फैल गई। एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों ( तीनों महिलाएं ) का बेहद बर्बरता से कत्ल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Read more……लव जिहाद: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने किया थाने में हंगामा

जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

खबर शेयर करें: