Champawat news: 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुकी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

प्रदेश की खेल एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व चंपावत जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य से चंपावत दौरे के दौरान मीडिया के द्वारा पूछे गए प्रश्न अगर पार्टी द्वारा 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के निर्देश दिए जाते हैं। तो क्या पार्टी के निर्देश पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा वह पार्टी तथा हाईकमान के निर्देशों का पालन करेंगी उन्होंने कहा पार्टी हाईकमान के आदेश पर ही वे आज मंत्री हैं।

और पार्टी हाईकमान का आदेश का पालन करना उनका परम कर्तव्य है। मंत्री रेखा आर्य ने कहा अगर पार्टी 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ाएगी तो वह पार्टी हाईकमान के आदेश का पालन करेंगी। वह पार्टी की सच्ची सिपाही है। और पार्टी हाई कमान के आदेश का पालन करना उनका धर्म है। पार्टी के हर आदेश का पालन किया जाएगा। मालूम हो अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से 2024 लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार का चेहरा बदला नजर आ सकता है।
इस प्रकार की अटकलें तेज हैं। और मंत्री रेखा आर्य पार्टी के आदेश पर 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुकी है। वर्तमान में अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से अजय टम्टा सांसद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट (लोहाघाट)
You may also like
-
हाथों हाथ अब होगा घर का नक्शा पास, 2 जुलाई को लगेगा कैंप
-
बादल फटने से हुई लैंडस्लाइड 9 मजदूर लापता रेस्क्यू जारी
-
ब्रेकिंग न्यूज़: हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव से रोक हटा दी चुनाव कराने को कहा
-
हेल्पलाइन 1905 में दर्ज सभी समस्याओं का जल्द हो निवारण मुख्यमंत्री धामी का निर्देश
-
श्रद्धालुओं से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी रेस्क्यू जारी