11 December, 2023
आये दिन महिलाओं के साथ हो रहा है अत्याचार

महिलाओं के साथ दुराचार और अत्याचार को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका धामी सरकार का पुतला

खबर शेयर करें:

महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर रानीखेत में दहन किया धामी सरकार का पुतला


खबर शेयर करें:
खबर शेयर करें:

Almora News: पर्यटन नगरी रानीखेत में राज्य सरकार में लगातार महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार और अत्याचार को लेकर जगह जगह किया जा रहा है धामी सरकार का विरोध

Amazon deal of the day.

रानीखेत में कांग्रेसियों ने धामी सरकार का पुतला दहन किया जनपद हरिद्वार में भाजपा नेता द्वारा एक महिला के साथ दुराचार किया गया है।और देहरादून राजधानी में सरकार के नाक के नीचे महिला की हत्या कर कूड़े में फेंका गया। जिसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में गांधी चौक रानीखेत में राज्य की लचर कानून व्यवस्था एवं भाजपा नेताओं द्वारा महिला उत्पीड़न के खिलाफ धामी सरकार का पुतला दहन किया। वही वक्ताओं ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की नारा देने वाली भाजपा सरकार के शासन में आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है।

महिलाये सुरक्षित नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की एवं संचलन महिला ज़िला अध्यक्ष गीता पंवार ने किया। इस मौके पर पी०सी०सी० सदस्य कैलाश चंद्र पांडेय, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, चरन जसवाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जयंत रौतेला, पंकज गुरुरानी, दीप उपाध्याय, पंकज खम्पा, रवींद्र मेहरा, हेमंत बिष्ट, सुरेन्द्र पवार, सौरव नेगी, अजय कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टर-गोविन्द रावत (सल्ट/अल्मोड़ा)


खबर शेयर करें: