Rudraprayag News: गौरीकुंड भूस्खलन में 4 लोगों की मौत, अन्य लापता लोगो के लिए चलाया जा रहा सर्च अभियान

गौरीकुंड में बरसात से हुआ भूस्खलन में करीब 19 लोग लापता हो गए। भूस्खलन के मलबे से 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकी लापता लोगो के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है साल 2013 में भयंकर आपदा का रूप देख चुकी केदारनाथ घाटी एक बारफिर से भयानक तबाही आई है।
घटना में कई व्यापारी को भी लाखों का नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के मलबे में दबे होने का अनुमान लगाया जा रहा है घटना घटने के बाद से 19 लोगों के लापता होने की सूचना प्राप्त हो रही है। आपदा टीम ने मलबे से 4 शव बरामद कर लिए हैं। अभी भी 15 लोग लापता हैं। लापता लोगों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है जहां भारी बारिश और भूस्खलन के चलते तबाही मची है।
रिपोर्ट- ब्यूरो रिपोर्ट
You may also like
-
हाथों हाथ अब होगा घर का नक्शा पास, 2 जुलाई को लगेगा कैंप
-
बादल फटने से हुई लैंडस्लाइड 9 मजदूर लापता रेस्क्यू जारी
-
ब्रेकिंग न्यूज़: हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव से रोक हटा दी चुनाव कराने को कहा
-
हेल्पलाइन 1905 में दर्ज सभी समस्याओं का जल्द हो निवारण मुख्यमंत्री धामी का निर्देश
-
श्रद्धालुओं से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी रेस्क्यू जारी