मुख्य बिंदु(Headlines)
- नशे में अंकुश लगाने के लिए नियमित रुप से चलाया जा रहा है चैंकिग अभियान
- पुलिस ने प्लास्टिक के कट्टों में 20 पेटी अवैध अग्रेजी शराब की बरामद
- पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन के सम्बन्ध में की जा रही है जानकारी प्राप्त

नशे में अंकुश लगाने के लिए नियमित रुप से चलाया जा रहा है, चैंकिग अभियान
SSP अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से चलाया जा रहा है। चैंकिग अभियान जारी है। (CO) सोमेश्वर ओशिन जोशी (SO) सोमेश्वर विजय नेगी और पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान कर रहे थे इस दौरान कलेत, मनान के पास एक अज्ञात ओमिनी वैन वाहन संख्या (UK 01-CA – 0418) संदिग्ध खड़ी दिखाई दी।
पुलिस ने प्लास्टिक के कट्टों में, 20 पेटी अवैध अग्रेजी शराब की बरामद
वही पुलिस को शक होने पर वाहन की तलाश ली गयी। उक्त वाहन से सफेद प्लास्टिक के कट्टों में कुल 20 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद किए शराब कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। बरामद अवैध शराब के आधार पर थाना सोमेश्वर में अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर कर ली गयी है।
पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन के सम्बन्ध में की जा रही है, जानकारी प्राप्त
(SO) सोमेश्वर विजय नेगी ने बताया किअज्ञात वाहन के सम्बन्ध में पुलिस जानकारी प्राप्त कर रही है। वही पुलिस अभियुक्त की तलाश भी कर रही है। इस मौके पर (SO) सोमेश्वर विजय सिंह नेगी, महिला उप निरीक्षक मोनी टम्टा, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र चन्द्र, कांस्टेबल कुन्दन लाल, आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।
रिपोर्टर- दिनकर प्रकाश जोशी(सोमेश्वर)
You may also like
-
नहीं जाना पड़ेगा इलाज करने दिल्ली, प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है
-
हाथों हाथ अब होगा घर का नक्शा पास, 2 जुलाई को लगेगा कैंप
-
बादल फटने से हुई लैंडस्लाइड 9 मजदूर लापता रेस्क्यू जारी
-
ब्रेकिंग न्यूज़: हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव से रोक हटा दी चुनाव कराने को कहा
-
हेल्पलाइन 1905 में दर्ज सभी समस्याओं का जल्द हो निवारण मुख्यमंत्री धामी का निर्देश