8 September, 2024
सरकार के इस रवैये से अराजक तत्वों का हौसला चरम पर है।

राष्ट्रीय लोक दल ने निकाला कैंडल मार्च, राष्ट्रपति से की मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग

चार मई को मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने का वीडियो केवल कानून व्यवस्था पर नहीं, सम्पूर्ण मानवता के माथे पर कलंक

खबर शेयर करें:

Nainital News : मणिपुर की डबल इंजन की भाजपा सरकार के विरोध में कैंडल मार्च निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

Amazon deal of the day.

देश में डबल इंजन की सरकार बनी रही तो आने वाले दिनों में पूरे देश की स्थिति मणिपुर जैसी होगी। देश को इस स्थिति से बचाना है। वही जिला अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने लोगों को समझाए कि डबल इंजन की सरकारों का कानून व्यवस्था और संविधान में विश्वास नहीं है।

मणिपुर सरकार के साथ ही भारत सरकार भी दोषी है। चौरसिया ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है। कि वह इस मामले को स्वयं संज्ञान में लें। और दोषीजनों के साथ ही दोनों सरकारों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें।

पीड़ित महिलाओं को मणिपुर पुलिस की जीप से उतारा गया। उनके बचाव में आगे बढे उनके परिजनों की ह्त्या की गई। निर्वस्त्र कर परेड कराया गया। और राज्य सरकार की पुलिस मूक दर्शक बनी रही। राज्य की कानून व्यवस्था के लिए यह घटना चुल्लू भर पानी में डूब मरने वाली बात है। उन्होंने कहा कि इस हृदय विदारक मामले में ढाई महीने तक भारत सरकार भी चुप्पी साधे रही।

इस चुप्पी को लेकर भारत सरकार की भी जितनी निंदा की जाए, कम है। राज्य की सरकार हो या केंद्र की सरकार, उसका पहला दायित्व है। कानून व्यवस्था का राज कायम करना। देश में जब से डबल इंजन की सरकार आई है। राष्ट्रीय लोक दल जिला अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने कहा उसका पहला दायित्व हो गया है। कानून व्यवस्था के संरक्षण में कमजोर वर्ग को टार्गेट कर उत्पीड़ित करना और कराना। सरकार के इस रवैये से अराजक तत्वों का हौसला चरम पर है।

रिपोर्टर – आरिश सिद्दीकी (हल्द्वानी)

खबर शेयर करें: