उत्तराखंडः देवभूमि की बेटियां लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है।
आज हर क्षेत्र में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। सेना से लेकर खेल के मैदान तक और बाॅलीवुड से लेकर देश के कई बड़े पदों पर उत्तराखंड की बेटियों ने हासिल किया है।
अब एक और बेटी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अब श्रीनगर की स्नेहा नेगी ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। स्नेहा (ISRO) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, इसरो में वैज्ञानिक बनी है। बेटी की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले की निवासी स्नेहा नेगी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में कंप्यूटर साइंस से संबंधित वैज्ञानिकों के पदों के लिए भर्ती में भाग लिया था, इस भर्ती का परिणाम आ गया है और इसमें स्नेहा को सफलता मिली है।
बता दें कि स्नेहा ने विद्या मंदिर श्रीकोट से अपनी पढ़ाई की। हाल में वह श्रीकोट में रहती है। उन्होंने यही से बीटेक और एमटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2021 में आॅल इंडिया गेट एक्जाम में 80वीं रैंक हासिल की।
अब वह (ISRO) इसरो में वैज्ञानिक बनीं है। आप भी दीजिए बधाई और खबर को शेयर का उनका उत्साह बढ़ाये।
You may also like
-
उत्तराखंड के वन प्रमुख धानंजय मोहन ने लिया वीआरएस, समीर सिन्हा को सौंपी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी
-
उत्तराखंड ग्राम पंचायत चुनाव 2025: प्रमुख तिथियाँ और जानकारी
-
उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 2024-25 के लिए 88,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।
-
Loksabha 2024: उत्तराखंड भाजपा में टिकट के दावेदारों की लिस्ट तैयार, इतने नाम आए सामने
-
उत्तराखंड: अब बिजली संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान मिलेगा, नहीं काटने पड़ेंगे ऑफिस के चक्कर