18 April, 2024
पिथौरागढ़ : पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुआ गंगोलीहाट का वीर सपूत

पिथौरागढ़ : पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुआ गंगोलीहाट का वीर सपूत

गंगोलीहाट पिथौरागढ़ : सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर तैनात ITBP जवान संदीप सिंह भंडारी की पेट्रोलिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी

भारत-चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड के एक जवान की अकस्मात मृत्यु हो गई। यह सूचना मिलते ही पुरे क्षेत्र में शोक का मातम छाया हुआ है। रो-रो कर पुरे परिवार की हालत ख़राब है। ITBP जवान संदीप सिंह भंडारी पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट निवासी थे। और वर्तमान में वे सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर तैनात थे। पेट्रोलिंग के दौरान उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया और उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक जवान का पार्थिव शरीर दो दिन बाद उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। खेतली गाँव के संदीप सिंह भंडारी वर्तमान में वह आइटीबीपी की 13वीं बटालियन में तैनात थे।

बीती शाम ड्यूटी के दौरान जवान का स्वास्थ्य अचानक ख़राब हो गया। और कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई। मृतक जवान के छोटे भाई ने जब इस घटना की सूचना परिजनों को दी तो पुरे परिवार में दुःखो का पहाड़ टूट गया। ग्राम प्रधान दीपा भंडारी ने बताया कि मृतक जवान ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की थी। उनकी दूसरी पत्नी और उनके बच्चे वर्तमान में देहरादून में रहते है। बच्चों की स्कूल की छुट्टियां शुरू होने के बाद पूरा परिवार गांव आने की योजना बना रहा था, लेकिन वे गांव आते इस से पहले ही जवान की मौत की खबर आमने आ गयी। जवान संदीप की दूसरी पत्नी गरिमा का इस दुखत घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन जवान संदीप के पार्थिव शव की प्रतीक्षा उनके पैतृक गांव में कर रहे हैं, जहां जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

खबर शेयर करें: