Almora News: भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने मौलेखाल से हिनौला तक चलाया महाजन संपर्क अभियान

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद घ्यानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने मौलेखाल से हिनौला तक महाजनसंपर्क अभियान में ग्रामीणों को घर -घर जाकर पार्टी की नीतियों व केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई।
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद घ्यानी ने कहा कि भाजपा जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ ही जनसेवा एवं ग़रीब कल्याण के प्रति कार्य वाली पार्टी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की जनता ने वर्ष 2014 से लगातार भरोसा जताया है। बीते नौ वर्षों में प्रघानमंत्री जी ने देश को एक नई पहचान दी है।

साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाएं जन-जन पहुंचाने की अपील की। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद ध्यानी, सूरज रावत, भूपाल सिंह रघुवार दत्त, भवान सिंह, पान सिंह, सुरेश राम आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्टर- गोविन्द रावत
You may also like
-
कैसे घासयारी योजना बदल रही है, ग्रामीण महिलाओं का जीवन?
-
58,000 से अधिक प्रत्याशी मैदान में, नाम वापसी का अंतिम मौका
-
उत्तराखंड कैबिनेट के अहम फैसले, पेंशन और खनन के प्रस्ताव मंजूर
-
दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी खास सुविधा, DM ने दिए नाम जोड़ने के निर्देश
-
भू-कानून उल्लंघन पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 3 हेक्टेयर जमीन जब्त