ये है मुख्य बिंदु (Headlines)
- भाजपा की टिफिन बैठक का हुआ आयोजन
- केन्द्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियों पर की चर्चा
- भाजपा के ये पदाधिकारी रहे मौजूद

भाजपा की टिफिन बैठक का हुआ आयोजन
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विधानसभा के चौखुटिया में भाजपा वरिष्ठ अनिल शाही के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक आयोजित की गई।भाजपा वरिष्ठ अनिल शाही ने चौखुटिया में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ सहभोज किया।
केन्द्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियों पर की चर्चा
भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल शाही ने प्रघानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से जन -जन उपलब्धि पहुंचाने का दायित्व सौंपा। भाजपा वरिष्ठ अनिल शाही ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और अपने द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी दी।
भाजपा के ये पदाधिकारी रहे मौजूद
उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता के दम पर ही दो बार नरेंद्र मोदी सरकार बनी है। मोदी सरकार अपने नौ साल के कार्यकाल में जनता के वादों को पूरा किया है।इस मौके पर इस मौके पर विभाग प्रभारी, भाजपा वरिष्ठ नेता भाजपा अनिल शाही, भाजपा मंडल चौखुटिया नारायण सिंह रौतेला, मोहन सिंह महरा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने टिफिन बैठक में प्रतिभाग किया।
रिपोर्टर- गोविन्द रावत (सल्ट /अल्मोड़ा )
You may also like
-
नहीं जाना पड़ेगा इलाज करने दिल्ली, प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है
-
हाथों हाथ अब होगा घर का नक्शा पास, 2 जुलाई को लगेगा कैंप
-
बादल फटने से हुई लैंडस्लाइड 9 मजदूर लापता रेस्क्यू जारी
-
ब्रेकिंग न्यूज़: हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव से रोक हटा दी चुनाव कराने को कहा
-
हेल्पलाइन 1905 में दर्ज सभी समस्याओं का जल्द हो निवारण मुख्यमंत्री धामी का निर्देश