चारधाम यात्रियों को ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस गुजरात के यात्रियों को ले जा रही थी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

चार धाम यात्रियों को लेकर आ रही बस, हुई हादसे का शिकार एक यात्री की हालत गंभीर

चारधाम यात्रियों को ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस गुजरात के यात्रियों को ले जा रही थी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

चारधाम यात्रियों को लेकर आ रही बस का हुआ एक्सीडेंट
श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही बस एक्सीडेंट का शिकार हो गई। ये बस चारधाम यात्रियों को ले जा रही थी। बस ऋषिकेश रोड पर पलट गई। जिसमें एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन तीर्थयात्रियों को चोटें आई हैं।

गुजरात के यात्रियों को ले जा रही थी बस
बस चारधाम यात्रा पर आए गुजरात के यात्रियों को ले जा रही थी। बस में अहमदबाद के 28 तीर्थयत्री सवार थे। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को 108 और अन्य वाहनों के माध्यम से अस्पताल में ले जाया गया है।

एक यात्री की हालत गंभीर
शनिवार को श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही एक बस ने तहसील पावकी देवी कौडियाला के पास पलटने से दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में सभी यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। लेकिन एक तीर्थयात्री को गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में ईलाज करवा रहा है।

खबर शेयर करें: