अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय कार्यालय ने बलवंत राय मेहता पंचायत भवन, पंचायत धाम, मयूर विहार फेस-1 दिल्ली में आयोजित की गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी सदस्यों के सहमति से नागर के राष्ट्रीय महामंत्री के लिए प्रस्ताव रखा गया है।
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय (पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार) ने महेन्द्र नागर को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया है। नागर वर्तमान में हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हैं और पंचायत परिषद के उत्तराखंड उपाध्यक्ष भी हैं। नागर पहले नगर निगम हल्दवानी-काठगोदाम के 10 वर्ष तक पार्षद रह चुके हैं और उत्तराखंड नैनीताल की प्रथम डी.पी.सी के सदस्य रह चुके हैं, उन्हें दो बार विजय प्राप्त हुई है।
सुबोध कांत सहाय ने बताया कि नागर की कार्यप्रणाली और योग्यता को देखते हुए उन्हें महामंत्री मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि नागर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने से संगठन को बल मिलेगा।
महेन्द्र नागर के मनोनयन समारोह में अजय भट्ट केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, परिषद के संरक्षक पूर्व सांसद आर.के. सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौहान, महामंत्री मुख्यालय अशोक शर्मा, ध्यानपाल सिंह जादोन, कल्पना बेन, पंचायत संदेश के संपादक बद्रीनाथ सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, सिनेस्टार हेमंत पाण्डे, पूर्व राज्यमंत्री हेमंत द्रिवेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनु अधिकारी, पूर्व राज्यमंत्री अजय राजोर, हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री प्रताप बिष्ट, शिव सेना नेता रूपेन्द्र नागर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एडवोकेट दीपक रुबाली, एडवोकेट हिमांशु सिन्हा, समाजसेवी संजय ठुकराल, पूर्व पार्षद हरीमोहन अरोड़ा, पार्षद मनोज गुप्ता, पार्षद मधुकर श्रोत्रिय, भाजपा नेता संदीप कुकसाल, समाजसेवी देव तिवारी, सक्षम सक्सेना, अमित पाण्डे, महेंद्र शर्मा, नवल कम्बोज, राकेश कौशिक, जितेश कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
You may also like
-
हाथों हाथ अब होगा घर का नक्शा पास, 2 जुलाई को लगेगा कैंप
-
बादल फटने से हुई लैंडस्लाइड 9 मजदूर लापता रेस्क्यू जारी
-
ब्रेकिंग न्यूज़: हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव से रोक हटा दी चुनाव कराने को कहा
-
हेल्पलाइन 1905 में दर्ज सभी समस्याओं का जल्द हो निवारण मुख्यमंत्री धामी का निर्देश
-
श्रद्धालुओं से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी रेस्क्यू जारी