Pithoragarh news: आज सुबह भारी लैंडस्लाइड से मची खलबली
पिथौरागढ़ जिले में मानसून काल के शुरू होते ही यहां से समय-समय पर डरा देने वाली तस्वीरें सामने आ रही है। ऐसा ही मामला पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से आगे 5 किलोमीटर की दूरी पर दोबाट क्षेत्र में आज सुबह भारी लैंडस्लाइड हो गया है। जिसमें अब चीन सीमा से जोड़ने वाला यह लिपुलेख मार्ग पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता योगेश भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त स्थान पर मशीनों के द्वारा मलवा हटाने का कार्य किया जा रहा है। जिसे सड़क खुलने में 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है।
आपको बता दें कि यह भारी लैंडस्लाइड का वीडियो आज सुबह 7:00 से 8:00 के बीच का बताया जा रहा है। हालांकि इसमें कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई है। लेकिन सड़क पूर्ण रूप से बाधित हो गई है।
रिपोर्टर- मनोज
See the Video:
You may also like
-
हेल्पलाइन 1905 में दर्ज सभी समस्याओं का जल्द हो निवारण मुख्यमंत्री धामी का निर्देश
-
श्रद्धालुओं से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी रेस्क्यू जारी
-
हल्द्वानी : बारिश का कहर, कार नहर में बहने से 4 की मौत, 3 घायल
-
यमुनोत्री पैदल मार्ग में भूस्खलन कई यात्रियों की दबे होने की आशंका
-
हल्द्वानी शहर की लड़कियां एक के बाद एक कहां गायब हो रही है ?