ऊधम सिंह नगरउत्तराखंडकुमाऊं

दोहरे हत्याकांड का मामला,घर में घुसकर पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या,जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर में बुधवार को रात घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। बीच-बचाव को आई महिला को घायल कर दिया।

Amazon deal of the day.

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात आजादनगर में बीती रात घर में घुसकर पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजय यादव मूल रूप से यू पी के आजमगढ़ का रहने वाला था और घर जमाई बनकर पत्नी सोनाली के साथ उसके मायके में ही रहता था। सोनाली की चीख पुकार सुनकर जब उसकी मां गौरी मंडल बचाने दौड़ी तो हमलावर ने उस पर भी हमला बोल दिया इतना ही नहीं संजय के पुत्र जय को भी हमलावर ने धक्का दिया और फिर मौका पाकर फरार हो गया। बुरी तरह लहूलुहान गौरी मंडल को मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस दौरान मौक़े पर तमाशबीनों का हुजूम लग गया।फोरेंसिक टीम भी हत्याकांड की जगह पहुँच गयी है और अहम सुराग हासिल किये हैं।

बताया जा रहा है कि दंपत्ति सिडकुल की निजी कंपनी में काम करता था , मृतक के पुत्र जय ने पुलिस को बताया कि हमलावर युवक पहले पड़ोस में ही किसी महिला के साथ किराये पर रहता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है और मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।

रिपोर्टर – दीपक चौबे (U.S नगर)

खबर शेयर करें: