नरेंद्रनगर में सूअर ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर थी इसलिए उसे एम्स ऋषिकेश में रेफर कर दिया गया है।
सूअर ने महिला पर किया हमला
प्रदेश में जंगली जानवरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन बाघ, गुलदार, सूअर और भालू के हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। इसी दौरान नरेंद्रनगर में एक महिला पर सूअर ने हमला किया है। इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई है।
Read more…. 3 साल से चोरी कर रहे दो युवकों को रंगे हाथों दबोचा – गिरफ़्तार
घास काटने जंगल गई थी महिला
नरेंद्रनगर विकासखंड के पट्टी दोगी क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम पंचायत मठियाली के सेरा गांव में निवास करने वाली 35 वर्षीय कविता देवी पर सूअर ने हमला किया। कविता गांव से थोड़ी दूरी पर अन्य महिलाओं के साथ घास काटने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान सूअर ने उस पर हमला कर दिया।
महिला की हालत गंभीर, एम्स ऋषिकेश रेफर
कविता की चीख-पुकार सुनकर जंगल में घास काट रही साथी महिलाओं के शोर मचाने पर खुंखार जंगली सूअर भाग गया। इसके बाद कविता को गांव में ले जाया गया।
इस घटना की सूचना को ग्राम पंचायत की प्रधान, गीता देवी ने 108 को सूचित किया। उसके बाद कविता को अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि, उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है, इसलिए उसे एम्स ऋषिकेश में रेफर कर दिया गया है।
You may also like
-
नहीं जाना पड़ेगा इलाज करने दिल्ली, प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है
-
हाथों हाथ अब होगा घर का नक्शा पास, 2 जुलाई को लगेगा कैंप
-
बादल फटने से हुई लैंडस्लाइड 9 मजदूर लापता रेस्क्यू जारी
-
ब्रेकिंग न्यूज़: हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव से रोक हटा दी चुनाव कराने को कहा
-
हेल्पलाइन 1905 में दर्ज सभी समस्याओं का जल्द हो निवारण मुख्यमंत्री धामी का निर्देश