आगामी 6 सितंबर से 12 सितंबर तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। आगे पढ़े…
इसके बाद, 30 अक्तूबर से 6 नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होनी है। इन दो बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए भारत से उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का चयन हुआ है। उत्तराखंड की प्रतिभा इस वर्ष दोनों प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन द्वारा आयोजित की गई ट्रायल में रविवार को प्रतिभा को चुना गया। इन दोनों प्रतियोगिताओं के लिए गोवा में रविवार को ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें देशभर की करीब 23 महिला बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। इनमें सिर्फ प्रतिभा थपलियाल का चयन किया गया।
यमकेश्वर ब्लॉक की मूल निवासी प्रतिभा उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर हैं। उन्होंने इससे पहले कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतिभा ने बताया कि एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करना उनका सपना था। वे दोनों प्रतियोगिताओं में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं। प्रतिभा दो बच्चों की मां हैं और उन्होंने ऋषिकेश में ही अपनी पढ़ाई-लिखाई और परवरिश की है। उन्होंने हिंदी में एमए की पढ़ाई की है।
You may also like
-
हाथों हाथ अब होगा घर का नक्शा पास, 2 जुलाई को लगेगा कैंप
-
बादल फटने से हुई लैंडस्लाइड 9 मजदूर लापता रेस्क्यू जारी
-
ब्रेकिंग न्यूज़: हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव से रोक हटा दी चुनाव कराने को कहा
-
हेल्पलाइन 1905 में दर्ज सभी समस्याओं का जल्द हो निवारण मुख्यमंत्री धामी का निर्देश
-
श्रद्धालुओं से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी रेस्क्यू जारी