इन जिलों में किया किया येलो अलर्ट जारी

जून अंत में उत्तराखंड में देगा मानसून दस्तक : पढ़ें पूरी खबर

Weather Update : उत्तराखंड में मानसून के आगमन में, एक हफ्ते की देरी की संभावना है। मौसम विभाग ने यह पुष्टि की है, कि उत्तराखंड में मानसून, 1 सप्ताह की देरी से पहुंचने की संभावना है।

उत्तराखंड में मानसून जून अंत तक पहुंच सकता है :

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया है कि मानसून आमतौर पर 20 जून को कुमाऊं क्षेत्र में पहुंचता है और 25 जून तक पूरे उत्तराखंड को कवर कर लेता है। लेकिन इस बार मानसून के आगमन में देरी की संभावना है। केरल में मानसून सामान्यतः 1 जून को आरंभ होता है, लेकिन इस बार केरल में मानसून ने 6 जून तक दस्तक नहीं दी है। इसके कारण उत्तर भारत में मानसून की देरी की संभावना है। उत्तराखंड में भी इसकी पहुंच जून के अंत तक हो सकती है, इसलिए मानसून आने में एक हफ्ते की देरी हो सकती है।

खबर शेयर करें: