8 September, 2024
ajay bhatt loksabha chunao

BJP: 2024 में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी – केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का बड़ा बयान

देहरादून: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कार्यक्रम में शिरकत की जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा ऐलान किया है।


website design agency haldwani

amazon deal banner

जिसमें उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 400 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि साल 2019 में किसी को इस बात पर यकीन नहीं था कि मोदी जी आएंगे और फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उस समय लोगों ने हमारे खिलाफ तरह-तरह से जाल बुने थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 में मोदी जी को भारत की जनता सेवा करने के लिए फिर से भारी बहुमत से भेज रही है।पीएम मोदी को देश की जनता पसंद करती है

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को पसंद करती है। उन्होंने कहा कि लोगों को ये मालूम है कि अगर देश का विकास कोई कर सकता है तो वो हैं पीएम नरेंद्र मोदइसके साथ ही उन्होंने कहा कि रक्षा से जुड़े मामलों में ज्यादा नहीं कह सकते। लेकिन इतना जरूर कहता हूं कि आज हम जल, सेना नभ सेना और थल सेना तीनों में बहुत ताकतवर हैं। पूरी तरह से आत्मनिर्भर होने की तरफ बढ़ रहे हैं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर होने की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हम दूसरे देशों के पास मदद के लिए जाते थे। एक रॉकेट दे दो, एक फाइटर जेट दे दो इस तरह से मांगते थे।

यहां तक की पहले बुलेट पूफ्र जैकेट भी देश में बाहर से मंगवाई जाती थी। उन्होंने कहा कि 1962 का युद्ध हम लोगों ने देखा कि कैसे हमारी सेना पीटी वाले जूते में लड़ी थी जो स्थिति उस समय थी वो आज पूरी तरह से बदल गई है। आज हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर हैं।

रिपोर्ट-ब्यूरो रिपोर्ट

खबर शेयर करें: